फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पर अवमानना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के पार्षद सतीश कातिब मम्मा ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा पर नगर निगम के सदन की अवमानना का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि उनके नाम टीबरीनाथ मोहल्ले में मकान है, जो बंद रहता है। उसमें बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। बंद और खाली पड़े मकान पर गृहकर, जलकर और सीवर कर नहीं लगाए जाने का नियम नहीं है लेकिन इसका पालन नहीं हुआ। साल 2023 में 15836 रुपये टैक्स लगाया गया। चुनाव सामने होने की वजह से नोड्यूज चाहिए था तब पूरा टैक्स जमा कर दिया गया लेकिन इसका पूरा रिफंड अब तक नहीं किया गया।
यह मामला उन्होंने 24 सितंबर 2024 को नगर निगम के सदन में उठाया। अधिष्ठाता सदन की हैसियत से महापौर ने सात दिनों में प्रकरण निस्तारित करने के आदेश दिए लेकिन साल दर साल टैक्स लगता रहा और अब पुराने टैक्स का एरियर जोड़कर 4,030 रुपये का बिल भेजा गया है। इस मामले में नगर आयुक्त ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें