फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालफाटक ओवरब्रिज- अभी तो कई रोड़े हैं... मार्च में कैसे पूरा होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा की फटकार के बाद भी काम में तेजी नहीं
विज्ञापन

अस्थायी रोड रोड बनना बाकी, रक्षा मंत्रालय की एनओसी का भी नहीं निकला पेच
बरेली। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सेतु निगम के अधिकारियों को लालफाटक ओवरब्रिज इस साल मार्च तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तो क्रासिंग पर अब तक अस्थायी रोड तक नहीं बनी सकी है। इसके अलावा रेलवे और कैंट एरिया में सेतु निगम को भी अभी निर्माण का काफी काम कराना है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट का अभी कम से कम 35 फीसदी काम पूरा कराया जाना बाकी है। ऐसे में यहां आए दिन जाम से पब्लिक को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को इस साल मार्च में पूरा होना है। जबकि इसमें सबसे बड़ा अड़ंगा कैंट क्षेत्र में ओवरब्रिज का एक हिस्सा बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय से एनओसी ही नहीं मिल पा रही है। कुछ दिन पहले प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अपने दौरे में जब इस ओवरब्रिज का निर्माण देखा था तो काम में सुस्ती देखकर नाराजगी जाहिर की थी। रेलवे के एक्सईएन ने सेतु निगम के अधिकारियों की शिकायत की थी कि ट्रैफिक की समस्या का हाल न हो पाने से रेलवे काम नहीं शुरू कर पा रहा है। इसके बाद इस महीने सेतु निगम दोनों ही क्रासिंग के समांतर करीब 320 मीटर लंबे अस्थायी रोड का निर्माण तो शुरू करा दिया है, लेकिन इसे पूरा करने में भी कम से कम अभी महीने का वक्त लगेगा। हालांकि अस्थायी रोड बनाने का करीब 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इधर कैंट एरिया में ओवरब्रिज के लिए सेतु निगम को एनओसी भी नहीं मिल पा रही है। कुछ दिन पहले सेतु निगम का स्टाफ दिल्ली में रक्षा मंत्रालय गया भी था लेकिन वहां उन्हें एंट्री तक नहीं मिल सकी। कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री ने रक्षा राज्यमंत्री श्रीपाद नायक को लेटर भेजकर पैरवी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें