फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष गुस्साए तो अफसरों को दूसरे रास्ते नजर आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के नाराजगी जताने के बाद लाल फाटक रोड पर ट्रैफिक बंद न करने के लिए अफसर दूसरे रास्ते ढूंढने में लग गए हैं। रविवार को पुलिस-प्रशासन, रेलवे और सेतु निगम के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया। कमिश्नर का सुझाव मानते हुए अफसरों ने ट्रैफिक निकालने के लिए क्रासिंग के पास अस्थाई सड़क बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। अस्थायी सड़क बनाने के लिए एक किसान की जमीन भी जद में आ रही है। अफसरों का कहना है कि अस्थायी रोड बनाने के लिए किसान को जमीन देने को राजी कर लिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि अगर रेलवे से क्लीयरेंस मिल जाए तो एक से डेढ़ माह में रोड बन जाएगी।
विज्ञापन

रेलव के अधिकारी लालफाटक पर ओवरब्रिज का काम शुरू करने के लिए ट्रैफिक बंद करना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन के आग्रह पर रेलवे ने एक माह की मोहलत दी थी। प्रशासन के सामने दिक्कत यह है कि बदायूं आने-जाने वाले ट्रैफिक के लिए चनेहटी और फरीदपुर-बुखारा वाले जो दो वैकल्पिक मार्ग चिह्नित हुए थे, उन्हें लेकर अफसर भी संतुष्ट नहीं हैं। कमिश्नर रणवीर प्रसाद का कहना था कि लालफाटक पर ट्रैफिक बंद न किया जाए, वरना लोगों को काफी दिक्कत झेलनी होगी। शनिवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की मौजूदगी में हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह तय हो गया है कि क्रासिंग के पास दूसरी अस्थायी सड़क बनाकर इस दिक्कत का समाधान किया जाएगा। रविवार को एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने सेतु निगम और रेलवे के स्टाफ के साथ ही मुआयना किया। शाहजहांपुर की ओर क्रासिंग के पास करीब सौ से डेढ़ सौ मीटर तक अस्थायी सड़क बनाई जा सकती है। इसके लिए रेलवे की जमीन के साथ एक तालाब और एक किसान की जमीन की भी जरूरत होगी। अफसरों का कहना है कि किसान से अस्थायी रोड के लिए जमीन देने को कहा गया है और वे इसके लिए राजी भी हो गए हैं। इस रोड का डिजाइन रेलवे और सेतु निगम दोनों के अधिकारी मिलकर तैयार करेंगे। इसके बाद तुरंत बाद अस्थायी सड़क का निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।
क्रासिंग के गेट को शिफ्ट करना बड़ी चुनौती
लालफाटक रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का काम पूरा होने में डेढ़ से दो साल तक का वक्त लगने की संभावना है। योजना के तहत मौजूदा सड़क बंद हो जाएगी और यहां क्रासिंग पर लगे गेट को अस्थायी सड़क पर शिफ्ट किया जाएगा। रेल अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीकी और चुनौतीपूर्ण काम है, लेकिन कोशिश रहेगी कि रेलवे बोर्ड से क्लीयरेंस मिलते ही इसे भी यथाशीघ्र स्थानांतरित करने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

‘ लालफाटक पर अस्थायी सड़क बनाने के लिए पुलिस, सेतु निगम और रेलवे के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सर्वे कर लिया है। इसका नक्शा सेतु निगम और रेलवे को ही बनाना है। यह काम एक से डेढ़ माह पूरा कराने की कोशिश होगी।’
विज्ञापन

- महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें