फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खिरनी गांव में एक ही रात दो घरों से लाखों की चोरी

Tue, 20 Oct 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। क्षेत्र के ग्राम खिरनी में शनिवार रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। चोर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में मुंह पर रुमाल बांधे हुए दिखाई दिए हैं। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खिरनी निवासी किसन पाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सितारगंज में रहकर काम करता है। 19 अक्तूबर को सुबह गांव वालों ने उसे घर में चोरी की सूचना दी। जब वह घर पहुंचा तो सोने-चांदी के जेवर, घरेलू सामान और 40 हजार रुपये नकद समेत लाखों का सामान गायब मिला।
इसी गांव के प्रेमशंकर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। गांव वालों से मिली सूचना पर सोमवार को वह घर पहुंचा तो पता चला कि जेवर, घरेलू सामान, एक लाख रुपये नगद सहित लाखों रुपये का सामान गायब मिला।
विज्ञापन

दोनों पीड़ितों ने बताया कि चोर गांव में लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हलका दरोगा को इस मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें