फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: बाढ़ से बिगड़े हालात, जल शक्ति मंत्री ने किया हवाई सर्वे

Fri, 22 Oct 2021 02:51 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को लखीमपुर जिले में बाढ़ ग्रस्त इलाके का हवाई सर्वे किया। पहाड़ों पर बारिश के बाद यूपी के पीलीभीत, बदायूं और लखीमपुर खीरी के अलावा कई जिलों में बाढ़ हालात बिगड़ गए हैं। 
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री ने किया हवाई सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में चारों ओर बाढ़ से बेकाबू हुए हालात की जानकारी पर शुक्रवार को प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर नुकसान एवं राहत बचाव के कार्यों का जायजा लिया। साथ ही, पीड़ितों को मदद देने का भरोसा दिया है। कहा कि जिले के 300 गांव प्रभावित हुए हैं, जिसमें रेक्स्यू अभियान के जरिये करीब 3000 लोगों को बचाया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सरकारी हेलिकॉप्टर से जनपद की सीमा में दाखिल हुए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने सबसे पहले बाढ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया, जिसमें उन्होंने पलिया से लेकर धौरहरा हेलिकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति जानी। करीब 11 बजकर 15 मिनट पर शारदा बैराज पर बने हेलीपैड से सीधे वह सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठककर जमीनी हालात जाने। 

डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने प्रेजेंटेशन के जरिये राहत व बचाव कार्य की जानकारी दी। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भेजा है और राहत बचाव में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें