फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में ढिलाई से शहर में जाम की समस्या नहीं हो रही कम

विज्ञापन
चौकी चौराहे पर पहुंची सीवर की खोदाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

प्रभा टॉकीज रोड पर खोदाई होते एक माह बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं
विज्ञापन

श्यामगंज से बरेली कॉलेज तक पिछले एक महीने में भी नहीं पड़ पाई गिट्टी

बरेली। शहर को जाम की ओर जल निगम ने धकेला है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों और सड़कों पर बेतरतीब तरीके से और धीमी गति से काम करने के चलते पूरा शहर जाम से जूझ रहा है। इसके बाद भी काम में तेजी नहीं दिखाई जा रही है।
धीमी गति से काम होने के कारण पहले खोदाई से श्यामगंज से बरेली कॉलेज तक लोग करीब एक साल परेशान रहे, अब यहां एक महीने से गिट्टी डालकर रोलिंग की जा रही है। लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है। कारण यहां भी आए दिन गिट्टी डालने का काम बंद रहता है। ऐसे में यहां से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल सुभाषनगर पुलिया पर भी बृहस्पतिवार को दिखा। लोग करीब आधे घंटे तक यहां जाम में फंसे रहे। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खोदाई में सावधानी बरतने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

प्रभा टॉकीज रोड
चौकी चौराहा से प्रभा टॉकीज तक सीवर लाइन के लिए खोदाई का काम चल रहा है। यहां एक महीने में अभी इसी बीच का काम पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक के कारण चौकी चौराहा और कंपनी गार्डन चौराहा से जुड़ी सभी सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जल निगम ने कहा था कि इस सड़क पर काम के दौरान कुछ मीटर का काम पूरा करने के बाद उसे बनाते हुए आगे बढ़ेंगे मगर ऐसा न कर पूरी सड़क को खोदकर डाल देने से अब यहां दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है।
श्यामगंज -बरेली कॉलेज
श्यामगंज से बरेली कॉलेज तक पिछले महीने से गिट्टी व रेत डालकर रोलिंग का काम शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक यहां काम पूरा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ठेकेदार बीच में काम भी रोक देता है। इस वजह से यहां अभी तक आधा काम भी पूरा नहीं हो सका है। इसके अलावा सीवर लाइन जोड़ने के लिए अब भी बीच में कई जगह दोबारा खोदाई शुरू कर देते हैं, इस कारण यहां काम में देरी हो रही है। कालीबाड़ी में देवी मंदिर के पास गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। यहां रेत न पड़ी होने के कारण लोगों को निकलने में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

सुभाषनगर पुलिया
चौपुला चौराहे पर आवागमन बंद होने व चौकी चौराहा पर यातायात व्यवस्था बिगड़ने से सुभाषनगर पुलिया पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम का नया केंद्र बन गई है। वहां सुबह से रात तक जाम लगा रहता है। चौपुला पुल के मुख्य हिस्से के निर्माण के लिए चौराहा बंद कर दिए जाने के बाद सबसे बड़ा असर सुभाषनगर के रास्तों पर पड़ा है। सुभाषनगर इलाका इन दिनों खासा व्यस्त हो गया है। बदायूं रोड से शहर में प्रवेश के लिए कार, टेंपो, बाइक इसी रास्ते से निकल रही हैं। इसलिए राजीव कॉलोनी रोड से सुभाषनगर पुलिया तक पूरे दिन मारामारी मची रहती है। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन यहां जाम से अफरातफरी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें