बरेली। नगर निगम की ओर से गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है, जिसके तहत निर्माण विभाग पेचवर्क कर रहा है। गड्ढों को बिना समुचित निरीक्षण और मानकों का पालन करने का आरोप लगाते हुए इंद्रामार्केट के दुकानदारों ने नाराजगी जताई है।
इंद्रा मार्केट के दुकानदार नईम कुरैशी, सोनू कुमार, मोहम्मद शानू, राजेश, मोहम्मद रफीक, दानिश, पवन कालरा, समीर, हीरालाल, जाहिद ने कहा कि इंद्रा मार्केट शहर के बीचो-बीच बनी हुई है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं, सड़क पर गड्ढों के कारण राहगीर, खरीदार भी परेशान है। मौकेे पर पहुंचे जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खांं वारसी ने कहा कि यह सड़क ही कुतुबखाना, बिहारीपुर, आजमनगर, जिला पंचायत, दरगाह आला हजरत और खानकाहे नियाजिया को भी जाती है। इसके अलावा जिला अस्पताल के मरीजों को भी जाना होता है। इसके बावजूद इंद्रा मार्केट में काम नहीं होता है, गड्ढों में मिट्टी और मटेरियल डालकर खानापूर्ति करते हैं। अगले महीने उर्स-ए-आला हजरत भी है। देश विदेश के जायरीन शहर आएंगे। पम्मी खां वारसी व दुकानदारों ने इंद्रा मार्केट की सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग नगर निगम से मांग की है। संवाद