फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विभागों के बीच सामंजस्य की कमी, एक दिन देरी से हुई वोकेशनल परीक्षा

Fri, 26 Jun 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बीकॉम के स्नातक छात्रों की कंप्यूटर संबंधी वोकेशनल परीक्षा में असमंजस की स्थिति बनी रही। बुधवार को होने वाली यह परीक्षा बीसीए विभाग के इन्कार के बाद बृहस्पतिवार को कराई गई। इस घटना ने कॉलेज में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई और परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


बीसीए विभाग ने बीकॉम के ऑफिस मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा कराने से मना कर दिया। विभाग ने इसे कॉमर्स विषय से जुड़ा बताया और स्टाफ की कमी का हवाला दिया। विभागाध्यक्ष रोमा सक्सेना ने कहा कि उनकी प्राथमिकता तीस जून तक प्रवेश कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि बीकॉम का यह विषय केवल कंप्यूटर से संबंधित नहीं है। इसलिए परीक्षा नियंत्रक के आदेश पर बीए और बीएससी की कंप्यूटर संबंधी वोकेशनल परीक्षाएं ही विभाग में हुईं। वहीं, बीकॉम के विभागाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बीसीए विभाग के रवैये पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि छात्र हर साल इन विषयों की फीस बीसीए विभाग को देते हैं। पिछले वर्ष बीसीए विभाग ने परीक्षाएं कराई थीं, लेकिन इस वर्ष इन्कार कर दिया। प्राचार्य ओपी राय ने इस मामले में जानकारी न होने की बात कही।


-वोकेशनल कोर्स में प्रैक्टिकल का अभाव-

स्नातक स्तर पर कंप्यूटर संबंधी वोकेशनल कोर्स छात्रों ने अलग-अलग पाठ्यक्रम के रूप में चुने हैं। हालांकि, इन विषयों में छात्रों को कोई प्रैक्टिकल प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। महाविद्यालय प्रशासन रोजगारपरक कंप्यूटर विषयों के लिए अलग से कक्षाएं भी नहीं लगाता है। ऐसे में बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्रों से परीक्षाओं में केवल असाइनमेंट ही जमा कराए जाते हैं। इससे छात्रों को वास्तविक कंप्यूटर ज्ञान नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें