फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर भेजने की जिद करते हुए प्रवासी मजदूरों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। आरपी इंटर कॉलेज में चार दिन पहले क्वारंटीन किए गए प्रवासी मजदूरों ने घर भेजने की जिद करते हुए हंगामा किया और दोपहर को खाने खाने से इनकार कर दिया। घंटों प्रदर्शन चलने के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्हें घर भेजने की जल्द व्यवस्था करने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद मजदूरों ने भोजन किया।
विज्ञापन

चार दिन पहले दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से साइकिलों से अपने गृह जनपद जा रहे गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी सहित बिहार के 72 मजदूरों को रोककर आरपी इंटर कॉलेज शेल्टर होम में मीरगंज पुलिस ने क्वारंटीन किया था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे इन मजदूरों ने घर भेजने की जिद करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब शासन उन्हें घर भेजने के लिए व्यवस्था कर रहा है तो उन्हें यहां क्यों रोका गया है। जब तक उन्हें घर भेजे जाने की व्यवस्था नहीं की जाती वे भोजन नहीं करेंगे। हंगामे की सूचना पर एसडीएम राजेश चंद्र मौके पर पहुंचे और मजदूरों को आश्वासन दिया की प्रशासन उन्हें घर भेजने की व्यवस्था में लगा है। उन्हें जल्द घर भेज दिया जाएगा। इसके बाद करीब एक बजे मजदूरों ने खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें