फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश में गिरी मजदूर के मकान की छत, दो किशोर समेत तीन घायल

Wed, 05 Aug 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक के गांव इस्माइलपुर में मंगलवार दोपहर हुई बारिश में मजदूर के मकान की छत भरभराकर गिर गई। उसके मलबे में दबकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में बारिश हो रही थी। गांव निवासी लखपत पाल (50), अपने बेटा नितेश (14) और पड़ोसी अमर पाल का बेटा मिथुन (12) घर के बरामदे में बैठे थे। इस दौरान उनके मकान की छत गिर गई। तीनों को भागने का मौका नहीं मिला और उसके मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने मशक्कत से मलबा हटाकर तीनों को निकाल लिया। मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको एक निजी अस्पताल लेकर गए। उसकी हालत नाजुक है। लखपत और नितेश को एंबुलेंस से मझगवां सीएचसी भेजा गया। वहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। इस बाबत खंड विकास अधिकारी भगवान दास ने बताया कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा था। जांच की गई है। पीड़ित को शासन से हर संभव मदद दिलाई जाएगी। संवाद
गर्डर और सीमेंट की पटिया डालकर बनाई थी छत

लखपत के खेती-मजूदरी करते हैं। उनके मकान की दीवारें ईंटों से बनी हैं। छत को गर्डर के ऊपर सीमेंट की पटिया रखकर उसके ऊपर मिट्टी डालकर बनाया था। छत जर्जर हो चुकी थी। बारिश में मिट्टी का वजन बढ़ा तो छत गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें