फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल से कुपोषण का कलंक मिटाएंगे कमिश्नर

Fri, 02 Jan 2015 09:58 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुपोषण का कलंक मिटाने के लिए जिला प्रशासन की योजनाबद्ध पहल से उत्साहित कमिश्नर विपिन कुमार द्विवेदी ने भी मंडल के लिए कार्ययोजना बनाई है। बरेली के अलावा बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में चिह्नित अति कुपोषित गांवों को 55 मंडलीय अफसरों को गोद दे दिया गया है। ये अफसर पोषण अभियान चलाने के साथ ही हर महीने बच्चों की रिपोर्ट कॉर्ड तैयार करेंगे।
विज्ञापन

कुपोषण प्रभावित गांवों में अफसरों के साथ डॉक्टरों की टीम भी साथ जाएगी। कमिश्नर ने मंडल के प्राइवेट स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भी जोड़ने की घोषणा की है। 16 जनवरी को आईएमए बरेली सभागार में सभी बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की बैठक बुलाई गई है। उसमें कुपोषित बच्चों के पोषण की व्यावहारिक और द्रुत प्रभावी रणनीति तैयार होगी। सात जनवरी को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में पोषण पुनर्वास केंद्र का शुरू होगा। उसमें मंडल के अति कुपोषित 30 बच्चों को भर्ती कर उनकी पोषण संबंधी देखरेख की जाएगी। बच्चों के साथ अभिभावकों को भी यहां रखा जाएगा और उनके खानपान की नि:शुल्क व्यवस्था होगी।
शुक्रवार को कमिश्नरी में अफसरों की बैठक में कमिश्नर ने दोबारा सर्वे कराने को कहा ताकि  कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी या अधिकता की ताजा तस्वीर सामने आ सके। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें