फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुंडरा कोठी चौकी इंचार्ज निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में एक महिला ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
विज्ञापन

नवाबगंज। जनपद गाजियाबाद में तैनाती के दौरान वहां की रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म करने और उससे मंदिर में विवाह करने के बाद भी उसे अपने साथ न रखने के आरोपी कुंडरा कोठी चौकी इंचार्ज पर जनपद गाजियाबाद में मामला दर्ज होने के बाद एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक जय सिंह निगम को सात माह पूर्व नवाबगंज थाने की कुंडरा कोठी पुलिस चौकी को प्रभारी बनाया गया था। बरेली जनपद स्थानांतरण होने से पहले वह गाजियाबाद जनपद के कई थानों में तैनात रहे। वहां के साहिबाबाद थाने में तैनात रहने के दौरान शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक महिला ने साहिबाबाद थाने में मारपीट का मुकदमा लिखाया था। जिसकी विवेचना दरोगा जय सिंह निगम ने की थी।
विज्ञापन

महिला का आरोप था कि विवेचना के दौरान वह उसे अलग-अलग स्थानों पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। बाद में वह लोनी थाना क्षेत्र की वंथला चौकी प्रभारी बना तो उसने वहां भी उसे डरा धमका कर दुष्कर्म किया। उसने खुद के शादीशुदा होने की बात छिपाते हुए एक वर्ष पूर्व उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। बाद में उसने उसे अपने साथ भी नहीं रखा और वह उसे धमकाने लगा। इससे परेशान महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटा न्याय की गुहार लगायी। इसपर कोर्ट ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। जनपद गाजियाबाद के अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुंडरा कोठी चौकी प्रभारी जय सिंह निगम गाजियाबाद में तैनात रहे थे। वहां उनपर दर्ज हुए मुकदमे के मामले में उन्हें सस्पेंड किया गया है। कुंडरा कोठी चौकी का चार्ज दरोगा चेतन के पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें