फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदेशिया रेलवे फाटक बंद होगा 

Sun, 20 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का काम तेज - फोटो : demo
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ने कुदेशिया फाटक को बंद करने का मन बना लिया है। गोरखपुर मुख्यालय और इंजीनियर रेल मंडल के अफसरों ने सहयोग के लिए डीएम को पत्र लिखा है। जिला प्रशासन से पुलिस बल उपलब्ध करने के लिए स्वीकृति मिलने पर रेल फाटक बंद करने की तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन

इज्जतनगर और सिटी स्टेशन के बीच समपार संख्या 243 (कुदेशिया फाटक) पर ओवरब्रिज बन चुका है। आठ सितंबर 2015 को सड़क यातायात के लिए ओवरब्रिज चालू भी कर दिया गया था। पुल चालू होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने कुदेशिया रेलवे फाटक बंद करने का निर्णय लिया था। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों ने डीएम से मदद मांगी थी, लेकिन पुलिस बल उपलब्ध न होने से फाटक को बंद नहीं किया जा सका। अब पूर्वोत्तर रेलवे ने कुदेशिया फाटक बंद करने का पूरी तरह मन बना लिया है। 
गोरखपुर मुख्यालय के मुख्य सामान्य इंजीनियर एके सेठी के मुताबिक ओवरब्रिज निर्माण के लिए राज्य सरकार से सहभागिता की शर्त के अनुसार पुल चालू होने के बाद फाटक बंद किया जाना चाहिए था। इस संबंध में एके सेठी और और इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) वीके गुप्ता ने बरेली डीएम को दुबारा पत्र लिखा है। पत्र में कुदेशिया फाटक शांति पूर्ण तरीके से बंद कराने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की गई है। फाटक बंद करने की तारीख जिला प्रशासन से पुलिस बल मिलने की स्वीकृति के बाद ही तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें