फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा स्कूल में फिर पकड़ी नकली

Tue, 26 Jan 2016 01:49 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजनौर के कृष्णा स्कूल ऑफ लॉ पर किसी का बस नहीं चल रहा है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी परीक्षा में शनिवार को यहां 30 नकलची पकड़े गए थे और भारी मात्रा में नकल सामग्री बरामद हुई थी। सोमवार को फिर चार नकलची पकड़े गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस केंद्र को नहीं बदला इसलिए यहां बेरोकटोक नकल होती रही। सोमवार को विश्वविद्यालय ने सिर्फ उड़ाका दल भेजकर औपचारिकता निभा दी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय कार्रवाई करने से पीछे हट रहा है जबकि ऐसी स्थितियों में केंद्र पर तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा समिति का इंतजार करता है। जब परीक्षा समिति की बैठक होगी, तब परीक्षा केंद्र पर कार्रवाई हो सकेगी। सूत्रों की मानें तो आब्जर्वर ने दर्जनों नकलची पकड़े लेकिन विश्वविद्यालय इस मामले को दबाने में लगा है।
विज्ञापन


गेट बंद कर सिरसा डिग्री कॉलेज में हो रही थी नकल
बरेली। डॉ. जेएन मौर्या के नेतृत्व में डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. विजय बहादुर जमुना प्रसाद डिग्री कॉलेज और सिरसा डिग्री कॉलेज में छापा मारने पहुंचे। सिरसा डिग्री कॉलेज में 10 परीक्षार्थी एलएलबी की परीक्षा दे रहे थे। कॉलेज का मुख्य गेट बाहर से बंद था। उड़ाका दल ने गेट खुलवाकर जब तक परीक्षा कक्ष तक पहुंचा, तब तक तमाम परीक्षार्थी बाहर नकल फेंक चुके थे। टीम ने तुरंत तलाशी ली तो दो नकलची पकड़े गए। टीम के अनुसार कॉलेज गेट बंद कर नकल कराने में जुटा हुआ था।
विज्ञापन


कृष्णा स्कूल ऑफ लॉ में रोजाना विश्वविद्यालय का उड़ाका दल छापा मारने जाएगा। सोमवार को भी उड़ाका दल की टीम ने चार नकलची पकड़े हैं।
- साहब लाल मौर्य, कुलसचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें