फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरणः 76 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर हुए प्रतिरक्षित

विज्ञापन
demo photo - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
बरेली। कोविड-19 टीकाकरण के चल रहे अभियान में बृहस्पतिवार को फ्रंटलाइन वर्करों को प्रतिरक्षित किया गया। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चले टीकाकरण में 76 फीसदी से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया। प्रतिरक्षित कर्मचारियों को अब 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाने में जिला अस्पताल की टीम ने पुलिसकर्मियों को प्रतिरक्षित किया। वैक्सीन लगने के बाद 30 मिनट ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया मगर उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने लिस्ट में शामिल हर कर्मचारी से टीका लगवाने की अपील की। दूसरी ओर, सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव दिखने का मामला सामने नहीं आया। गुरुवार को 3922 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी। इसके सापेक्ष 2995 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जो लक्ष्य के सापेक्ष 76.36 फीसदी रहा।

विभागों में लगे उपकरण गायब, मांगा जवाब

बरेली। स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़े का मामला थमता नहीं दिख रहा है। अब शासन के निर्देश पर खरीदे गए कंप्यूटर, लैपटाप और एयरकंडीशनर जैसे अन्य उपकरणों में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। उपकरणों को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई तो कई विभागों और केंद्रों पर सप्लाई के हिसाब से मौके पर उपकरण नहीं मिले। जिस पर सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें