फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपि कोपि बोलेली छठी मैया....

Fri, 27 Oct 2017 01:50 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
छठ पूजन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोपि कोपि बोलेली छठी मैया, सुनी ते सेवक लोग...। बिहार और पूर्वांचल के सूर्योपासना के प्रमुख पर्व छठ की मुख्य पूजा गुरुवार को ढलते सूरज को अर्घ्य देकर पूरी हुई। अब शुक्रवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा और व्रत का परायण होगा। उल्लास के वातावरण में भोजपुरी गीतों की स्वर लहरियों के बीच के शहर में कुछ चुनिंदा स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम और प्राकृतिक घाटों पर जल में खड़े होकर महिलाओं और पुरुषों ने ढलते सूरज को अर्घ्य दिया तो माहौल भक्तिमय हो गया। छठ मैया की पूजा और महिलाओं के गाए लोकगीतों से नजारा पूर्वांचल सा लगने लगा था। 
विज्ञापन

शहर में इज्जतनगर स्थित शंकर पार्वती मंदिर, नगरिया परीक्षित स्थित देवरनिया नदी घाट, यूनिवर्सिटी स्थित श्री शिव शक्ति पीठ मंदिर, कैंट स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर, चौबारी स्थित रामगंगा घाट पर पूजा करने वाले लोग शाम चार बजे से ही आने लगे थे। कुछ ही देर में इन घाटों पर खासी भीड़ जमा हो गई। पूजन सामग्री का डाला परिवार के पुरुषों ने उठाया। महिलाओं ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इनमें तमाम लोग ऐेसे थे, जिनकी मनौती पूरी हो गई थी। कुछ मनौती लेकर भी पूजा करने आए थे। बलिया के रहने वाले आपस में साले-बहनोई मनोज और सुनील इज्जतनगर के शंकर पार्वती मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ सिर पर डाला उठाकर परिवार के साथ आए। मनोज की मां शिवदेई ने बताया कि उन्होंने पहले मनौती मांगी थी, जो छठ मैया ने पूरी की। तभी से वह परिवार के साथ पूजा करती आ रही हैं। बोलीं, अब रात में दो बजे आएंगी और उदय होते सूर्य को अर्घ्य देंगी। रात में जागरण कर छठ मैया को प्रसन्न करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें