फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बंदर के हमले से कोलकाता के मजदूर की मौत, डेलापीर मंडी में ट्रक से नीचे गिरने से युवक की गई जान

Mon, 21 Aug 2023 02:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में रविवार को अलग-अलग जगहों पर हुईं घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। बिहारीपुर में बंदरों के हमले से कोलकाता निवासी युवक की जान चली गई। वहीं डेलीपीर मंडी में एक युवक ट्रक से नीचे गिर गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बंदर के हमले से एक मजदूर की मौत हो गई। कोलकाता निवासी 35 साल का युवक रूपचंद बरेली में बिहारीपुर ढाल के पास किराये के मकान में दो दिन पहले ही रहने आया था। वह यहां नौकरी की तलाश में आया था। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर वो छत पर था, तभी बंदर वहां आ गए। बंदरों के हमले से वह नीचे गिरने सेह बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों के परिजनों को सूचना दी।

Trending Videos
विज्ञापन

डेलापीर मंडी में मध्य प्रदेश के युवक की मौत

डेलापीर मंडी में मध्य प्रदेश का रहना वाला 26 वर्षीय युवक भोले कुशवाहा की ट्रक से गिरकर मौत हो गई। भोले के साथी बबलू ने बताया कि नासिक से अनार का ट्रक भरकर वह लोग डेलापीर मंडी बरेली आए थे। 

रविवार रात तिरपाल बांधते समय भोले ट्रक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों की मदद से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान भोले ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें