फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का खेल: नाग पंचमी के मेले में गले में सांप डालकर करतब दिखा रहा था जुनैद, डसने से गई जान

Mon, 21 Aug 2023 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। नाग पंचमी के मेले में सांप के साथ करतब दिखना एक युवक को भारी पड़ गया। नाग पंचमी के मेले में युवक सांप को गले में लपेटकर करतब दिखा रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसके हाथ में डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांप के साथ करतब दिखाना जुनैद को पड़ा भारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नवाबगंज में नाग पंचमी के मेले में सांप को गले में लपेटकर करतब दिखाना एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। करतब दिखाते वक्त सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से करतब देख रहे लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन


रिछोला किफायतुल्ला गांव का रहने वाला युवक जुनैद (25) सांप पकड़ने में माहिर था। रविवार को वह गांव में लगे नाग पंचमी के मेले में सांप को गले में लपेटकर करतब दिखा रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसके हाथ में डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। 

नकारी पर परिवार वाले उसे घर लेकर गए। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की जगह घर पर ही उसका उपचार शुरू कर दिया। तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक कराते रहे। थोड़ी देर बात जुनैद की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध है। 
विज्ञापन


सर्पदंश से महिला की मौत
शाही थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में सर्पदंश से देवकी (50) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह रविवार को सुबह के समय अपने घर में झाड़ू लगा रहीं थी। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। जानकारी पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में दो बेटे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें