दिल्ली में गिरफ्तार हुआ चारण का गुर्गा अंकित
बरेली पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक वीरेंद्र चारण अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर रोहित गोदारा (गोल्डी बरार का साथी) का दाहिना हाथ है। बताया जा रहा है कि दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली में रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण का एक शार्प शूटर अंकित गिरफ्तार किया गया है।
हरियाणा के भिवानी निवासी अंकित से दिल्ली के आजादपुर मंडी में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। अंकित से पुलिस ने बाइक, पिस्टल और रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण का नाम लिखी पर्ची बरामद की है। अंकित बरेली पुलिस के रडार पर भी आ गया है।