फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चाकू से घायल युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। बीड़ी मांगने के विरोध में पेट में चाकू घोंपकर एक युवक ने दूसरे युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बरसेर के शिव सिंह सागर के बेटे की शादी थी। इसी दौरान मोहल्ले का जगत और देशराज भी एक जगह एकत्र हो गए। दोनों नशे में थे। बताया जाता है कि वहां बीड़ी मांगने को लेकर दोनों युवकों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज के साथ हाथापाई हो गई। तभी देशराज ने चाकू निकाल कर जगत के पेट में घोंप दिया, जिसमें जगत गंभीर घायल हो गया। रविवार को युवक ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी देशराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें