फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की अफवाह पर केके अस्पताल में हंगामा

Sun, 04 Sep 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किडनी निकालने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने पर तीमारदार भड़क गए। केके अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। आईसीयू में भर्ती मरीज की मौत की अफवाह फैलने के बाद स्थिति बेकाबू होने पर अस्पताल को पुलिस बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद हंगामा करने वाली भीड़ शांत हुई। बाद में मरीज को दिल्ली ले जाने की तैयारी चल रही थी। शाहजहांपुर के मोहल्ल दलेलगंज निवासी रामचंदर की पत्नी मुन्नी देवी राठौर की किडनी में ट्यूमा था। परिवार के लोग 15 दिन पहले केके अस्पताल में चेकअप कराने आए थे। डॉक्टरों ने यहां उनकी किडनी में गांठ बताई। इसके बाद तीमारदार अपने मरीज को लेकर दिल्ली चले गए। वहां भी गांठ बताई गई तो आठ दिन पहले तीमारदारों ने मुन्नीदेवी को केके अस्पताल में भर्ती करा दिया। डॉक्टरों ने यहां आपरेशन के बाद मरीज की किडनी निकालकर बायोप्सी के लिए भेज दी। बताया जाता है कि मरीज की दूसरी किडनी भी टेंपरेरी तौर पर डैमेज थी। शनिवार देर रात मरीज की हालत बिगड़ने और अस्पताल के बाहर मौत की अफवाह फैलने पर तीमारदार भड़क गए और हंगामा करने लगे। काफी भीड़ जमा हो गई। अस्पताल अस्पताल को पुलिस बुलानी पड़ी। अस्पताल के डा. सुनील कठोरिया ने बताया कि रात में मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने पर आईसीयू में रखा गया था। तीमारदारों को गलत खबर मिल गई। इससे वह हंगामा करने लगे। इंस्पेक्टर प्रेमनगर देवेश सिंह का कहना था कि अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस वहां गई थी। तीमारदार इलाज से संतुष्ट नहीं थे। वह मरीज को दिल्ली ले जाने की तैयारी करने लगे। तहरीर न देने पर अस्पताल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें