फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोर की खर्रा नदी में डूबकर गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना शाही के गांव हल्दी कला में खेत से काम करके घर लौट रहे किशोर की खर्रा नदी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर 14 वर्षीय करन खेत में धान की पौध लगाकर खर्रा नदी से होकर वापस घर लौट रहा था। तभी वह तेज बहाव के साथ गहरे पानी में चला गया, जब तक लोग बचाने आए, तब तक किशोरी की डूबकर मौत हो चुकी थी। उसे आधे घंटे के बाद बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने करन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान, चौकी इंचार्ज दुनका सुधीर कुमार, लेखपाल मनमोहन, राजस्व निरीक्षक मुकेश सक्सेना मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पढ़ाई में होनहार था करनकरन दो भाइयों में छोटा था। उसकी एक बहन हैं। हादसे के बाद उसकी मां विजयलक्ष्मी, पिता सुम्मेरी लाल का रो-रोकर हाल बेहाल है। उन्होंने बताया कि करन पढ़ाई में होशियार था। इस वर्ष हाई स्कूल में अच्छे नंबरों से पास हुआ था। कक्षा 11वं में मीरगंज के इंटर कॉलेज में एडमिशन लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें