इसके बाद इन खातों को डेबिट कर, नए फर्जी केवाईसी से खोले गए बचत खातों में क्रेडिट करने के साथ उसी दिनांक को नगद आहरण दिखाकर 18,87,200 रुपये गबन किया। लंबे समय से लेनदेन न होने वाले 92 खातों में पूरी तरह फर्जी आधार व पैन की सूचना फीडकर खातों को ऑपरेट कर सीधे नकद आहरण दर्शाकर 14,57,100 रुपये का गबन किया गया है।
यह भी पढ़ें- UP: बरेली में जिला सहकारी बैंक में 1.31 करोड़ रुपये का घोटाला, दो शाखा प्रबंधक समेत चार निलंबित
एक ही खाते में आई किसान सम्मान निधि की राशि
इसी तरह से शाखा कर्मियों ने 547 बचत खातों में खाताधारक के आधार नंबर के साथ कई अन्य के आधार मैप कराए गए। जिसके परिणामस्वरूप काफी संख्या में किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एक ही खाते में आ गई थी। इस तरह आधार मैप कराकर किसान सम्मान निधि व डीबीटी से प्राप्त होने वाली अन्य योजनाओं की धनराशि 1.64 करोड़ 9,832 रुपये में से 97,61,769 रुपये भुगतान दर्शाकर गबन किया।
घोटाला देख अन्य सभी 26 शाखाओं में जांच शुरू
फरीदपुर बैंक शाखा में गबन सामने आने के बाद जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक ने जिले की सभी 26 बैंक शाखाओं में जांच शुरू करा दी है। इसके लिए उन्होंने वरिष्ठ बैंक कर्मियों की टीम गठित कर दी है। इन सभी से अधिकतम एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। महाप्रबंधक ने बताया कि फरीदपुर शाखा में किसान सम्मान निधि का पैसा शाहजहांपुर के किसान का आने की बात उनसे पूर्व के जीएम भारत भूषण को उसी जिले के महाप्रबंधक ने बताई थी। जिस पर मामले की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया है।