फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12591 किसानों के खाते में जाएगा पौने तीन करोड़ रुपया

Thu, 23 Apr 2015 01:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की बर्बादी से बदहाल किसानों के घाव पर मरहम लगाने के लिए पिछले सत्र में सूखे से धान की बर्बादी झेलने वाले बीमित किसानों को अब मुआवजा मिलेगा। इसके लिए पौने तीन करोड़ रुपये बीमा कंपनी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

हाल ही में ओलावृष्टि और जरूरत से ज्यादा बारिश ने रबी की मुख्य फसल गेहूं को उजाड़ दिया है। वहीं पिछले साल में सूखा पड़ने से खरीफ की फसलें चौपट हुई थीं। इनमें धान की मुख्य फसल थी। जिन किसानों की फसल बीमा प्रीमियम राशि बैंकों के मार्फत बीमा कंपनी ने ले रखी थी, उन्होंने अपने नुकसान का दावा किया था। इस पर नुकसान का आंकलन कराया गया। नुकसान पचास फीसदी से ज्यादा का नहीं था इसलिए तात्कालिक लाभ नहीं दिया जा सका। क्राप कटिंग के आधार पर मुआवजा निर्धारण किया गया। खरीफ के धान की क्षति की प्रतिपूर्ति बीमा कंपनी अब करने जा रही है।
 सूत्र बताते हैं कि शासन का सीधा दखल नहीं होता तो इसमें और भी देर हो जाती। अब कंपनी ने 12591 किसानों को चिन्हित किया है। इन्हें दो करोड़ 73 लाख 71 हजार 848 रुपये का मुआवजा दिया जाना है। फसल के नुकसान की स्थिति और प्रभावित भूमि के क्षेत्रफल के आधार पर यह किसी को कम तो किसी को ज्यादा मिल सकता है। उपनिदेशक कृषि केपी द्विवेदी ने बताया कि किसानों के खातों में यह धन पहुंचना शुरू हो गया है। किसान अपनी संबंधित बैंक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें