फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी से किसान सकते में

Sat, 04 Apr 2015 12:31 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल पर मौसम की मार पहले से काफी थी, अब गेहूं की कटाई से पहले की बारिश ने किसानों की सांस अटक गईं हैं। बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवाओं ने पकी फसल को बिछा दिया  है। कटाई के वक्त मौसम के बिगड़े मिजाज से किसानों को बड़े नुकसान की आशंका है। गुरुवार की देर रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिसे मौसम विभाग ने दो  से लेकर पांच मिलीमीटर तक माना है। मौसम विज्ञानी डा. एच एस कुशवाहा के अनुसार अभी दो तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तेज सर्द हवा भी चलीं।  जिले भर में गेहूं कटाई पांच फीसदी भी नहीं हुई है। ऐसे में कटाई का मन बनाए बैठे किसानों को निराशा हाथ लगी है। पककर तैयार हुई उनकी फसल फिर भीग गई है। बादल लगातार घुमड़ रहे हैं। बिजली की कड़कड़ाहट किसानों का सीना चाक कर रही है। महीने भर पहले ओलावृष्टि ने उनके गेहूं की फसल चौपट की थी। गेहूं की बढ़वार मारी गई। किसी तरह गेहूं कटाई के लिए तैयार हुआ तो मौसम बार बार धोखा दे रहा है।

-  कम से कम पांच दिन कड़ाके की धूप रहे तो गेहूं की कटाई की जा सके। पकी फसल पर मौसम की मार पड़ेगी तो किसान बरबाद हो जाएंगे। गेहूं के साथ ही चारे के लिए भूसे की भी समस्या होगी।- भगवान सिंह, कृषि विशेषज्ञ
विज्ञापन


- पूरे सीजन में किसानों पर मौसम की मार पड़ी है। गेहूं बेचकर वे अपने कई काम निपटाने के मूड में थे पर शायद ही फसल से लागत निकल पाए। सरकार को उन्हें जल्द ही मुआवजा देना चाहिए। लोन वसूली भी पूरी तरह रोक देनी चाहिए।- हरपाल सिंह, किसान नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें