फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में सजा कीर्तन दरबार

Tue, 07 Apr 2026 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गुरु तेग बहादुर साहिब के पावन प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर अलौकिक कीर्तन दरबार का आयोजन फर्राशी टोला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में किया गया। इसमें पटियाला से आए प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सोदर रहिरास के पाठ से हुई हुई। इसके बाद हजूरी रागी भाई राजन सिंह ने आरती शबद चौकी की और गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया। गुरु घर के मुख्य ग्रंथी भाई विचित्र सिंह ने गुरु इतिहास संगत को श्रवण कराया। पटियाला से आए प्रिंसपाल सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत निहाल किया।
उन्होंने शबद- तिलक जंजू राखा प्रभु ताका कीनो बढ़ो कलू महि साका... सुनाया। इसके बाद धन गुरु तेग बहादुर साहिब की धुनी लगाई, इस पर संगत भाव विभोर हो गई। बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वालों ने शबद- पावन पवित्र मित्र आज मोरे आए हैं.. गायन कर संगत को निहाल किया। रात लगभग 11 बजे तक दीवान चला। इसके उपरांत गुरु का लंगर अटूट बांटा गया।
विज्ञापन

इस दौरान हरप्रीत सिंह बिंद्रा, अमरजीत सिंह बख्शी, बिट्टू बक्शी, राजेंद्र सिंह बक्शी, अमरजीत सिंह कालड़ा, विक्की बग्गा, कमलजीत सिंह आदि मौजूद रहे। गुरु तेग बहादुर साहिब का पावन प्रकाश पर्व मंगलवार को गुरुद्वारा दुख निवारण संजय नगर में सुबह छह बजे से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें