फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मजदूरों के विवाद में भट्ठा मालिक की गोली मारकर हत्या

Tue, 23 Apr 2024 06:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। थाना क्षेत्र के ढकनी गांव निवासी भट्ठा मालिक पूर्व प्रधान मजहर खान उर्फ बॉबी एडवोकेट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके ईंट भट्ठे पर मजदूरों में विवाद हो गया था। एक मजदूर रिहान ने बाहर से साथियों को बुला लिया। रिहान के न मानने पर नाराज मजहर खान ने उसे दो थप्पड़ मार दिए। इससे गुस्साए रिहान और साथियों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने एक आरोपी पकड़ लिया है।
विज्ञापन

ढकनी गांव निवासी मोहम्मद मजहर खान उर्फ बॉबी एडवोकेट गांव के पूर्व प्रधान थे। उनका ईंट भट्ठा गांव पदारथपुर में है। भट्ठे पर काम कर रहे भुता के गांव कल्यानपुर निवासी महिला सितारा व उसके बेटे सलमान आदि का फरीदपुर के मोहल्ला भूरेखां गौंटिया निवासी रेहान से सोमवार सुबह साढ़े दस बजे घोड़ा बग्घी लगाने को लेकर विवाद हो गया। रेहान ने सितारा के बेटों को लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से पीटा। लोगों के बीच-बचाव के बाद रेहान ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। उसके साथी पिकअप गाड़ी से आ गए और महिला के बेटों को दोबारा पीटने लगे। इस बीच यहां भट्ठा मालिक मजहर खान पहुंच गए। भट्ठा मालिक ने मजदूर रेहान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
लोगों में चर्चा है कि ईंट भट्ठा मालिक मजहर खान ने उसके दो थप्पड़ मार दिए थे। इससे बौखलाए रेहान व उसके साथी मजहर खान को लाठी-डंडों से पीटने लगे। तमंचे से उनके सीने पर गोली मार दी। गोली लगने से मजहर खान की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद रेहान और उसके साथी भागने लगे। लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपी रेहान की मोटरसाइकिल भट्ठे पर ही छूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर गोली मारने के मुख्य आरोपी गौसगंज गांव निवासी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। इरफान रेहान का साला है।
विज्ञापन





रिश्तेदार बोले- राइफल जमा न होती तो हत्यारोपियों को मार देता गोली, वीडियो वायरल
भट्ठा मालिक मजहर खान की हत्या के बाद घटनास्थल पर सीओ गौरव कुमार सिंह व इंस्पेक्टर रामसेवक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक मजहर खान के रिश्तेदार ढकनी गांव निवासी इश्तियाक हुसैन फौजी घटनास्थल पर आ गए थे। इश्तियाक हुसैन ने घटना को लेकर सीओ के सामने रोष जताया। इश्तियाक ने कहा कि पुलिस ने चुनाव का हवाला देकर उनके सारे लाइसेंसी असलहे जमा करा लिए। अगर उनके भट्ठे पर राइफल रखी होती तो आरोपी गोली मारकर भाग नहीं पाते। बदला लेने के लिए आरोपियों को तुरंत गोली मार देता। हत्या का बदला लेने के लिए गोली मारने की धमकी देने पर सीओ ने नाराजगी जताई। इस पर दोनों के बीच काफी नोकझोंक हुई। सीओ ने कहा कि यह कोई तरीका नहीं होता। इस तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

-

वर्जन
- ईंट भट्ठे पर विवाद सुलझाने के दौरान भट्ठा मालिक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। वह शव दफनाने के बाद तहरीर देने की बात कह रहे हैं। आरोपी रेहान का साला गोली मारने का मुख्य आरोपी है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। - गौरव कुमार सिंह, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें