फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे पति को जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला

विज्ञापन
कोरोनाना संक्रमित युवक की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कोरना संक्रमित युवक की मौत के बाद पत्नी ने लगाए आरोप

बरेली। कोरोना संक्रमण से हजियापुर के युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि कि उसके पति की हत्या की गई है और वह कार्रवाई कराकर दम लेगी।
विज्ञापन

शाम को जब हजियापुर के संक्रमित का शव कब्रिस्तान पहुंचा तो उसकी पत्नी तेवर में दिखी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाते हुए उसने कहा कि उसके पति को जहर का इंजेक्शन देकर मारा गया है। उसे बुधवार सुबह पांच बजे फोन कर बताया गया कि उसके पति की मौत हो गई है। यह पहले ही बताना चाहिए था। उसने कोरोना से मौत की बात खारिज करते हुए कहा कि अगर उसके पति को कोरोना था तो उसे भी होना चाहिए था। उसका कहना था कि पति की मौत के दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह तीनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेगी। आसपास के लोग भी उसके सुर में सुर मिलाते हुए कह रहे थे कि कोरोना वाली बात पुलिस-प्रशासन और मीडिया की गढ़ी हुई है।

‘मृतक की पत्नी ने आरोप लगाए हैं। यह मामला मेरे संज्ञान में भी आया है पर सत्यता से परे लगता है। डॉक्टर इस समय दूसरे भगवान साबित हो रहे हैं। वह आरोप लगाने वाली महिला व उसके पूरे परिवार को बचाने में लगे हैं। आरोप निराधार लगते हैं।’

विज्ञापन

- शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें