फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला पुल पर डीसीएम ने आटो को रौंदा, पांच मरे

Thu, 26 Nov 2015 01:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बुधवार रात सवा 11 बजे चौबारी मेला जा रहे युवकों के ऑटो को किला पुल पर मिनी ट्रक रौंद दिया। इस हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवकों की सिर में गंभीर चोटों की वजह से हालत नाजुक बनी हुई है। शवों को पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

बुधवार रात बरेली से रामपुर की ओर जा रहे मिनी ट्रक (डीसीएम) यूपी-86 जे-9634 की किला पुल के बीचोबीच सीबीगंज की ओर से आए आटो रिक्शा से भिड़ंत हो गई। इसके बाद डीसीएम ऑटो को घसीटती हुई पुल के आखिरी छोर तक ले गई। इस हादसे में ऑटो में सवार हार्टमैन पुल के पास रहने वाले शराब भट्ठी के सेल्समैन डीजे, गढ़ी चौकी के नजदीक रहने वाले आनंद कुमार, अशरफ खां छावनी के योगेंद्र, देवेंद्र और विशाल की मौत हो गई जबकि कि शोर और अखिलेश कुमार, ज्ञान प्रभाकर बुरी तरह जख्मी हो गए।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें