फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डॉ. अतुल कुमार के नाम पर पंजीकृत है, खुसरो अस्पताल, निरस्त होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- दस्तावेजों की जांच में बड़े पैमाने पर मिलीं खामियां, स्वास्थ्य विभाग ने पहले भी सील किया था हॉस्पिटल
विज्ञापन


बरेली। फर्जी डिग्री प्रकरण में गिरफ्तार शेर अली जाफरी के अस्पताल के दस्तावेजों की जांच में बड़े पैमाने पर खामियां उजागर हुई हैं। एचए खुसरो अस्पताल डॉ. अतुल कुमार के नाम पर पंजीकृत हैं, जो कभी अस्पताल नहीं पहुंचे। शहर के चिकित्सक भी उनको नहीं जानते। अब अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने की तैयारी है।
पुलिस विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां ताला बंद मिला। इस पर उन्होंने बंद ताले पर सील लगाते हुए नोटिस चस्पा कर दिया। पैनल में दर्ज डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिले। अस्पताल प्रबंधन को सात दिन का समय देते हुए वैध दस्तावेज दिखाने के लिए कहा है। तब तक अस्पताल में किसी तरह की चिकित्सकीय गतिविधियों के संचालन पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। शुक्रवार को टीम ने दस्तावेजों की जांच की तो फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण का नवीनीकरण कर घिरे अफसर
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिस भवन में अस्पताल संचालित है, उसी परिसर में पूर्व में भी मानकों को दरकिनार कर चल रहे एक निजी अस्पताल को सील किया गया था। इसके बाद उसी जगह पर एचए खुसरो अस्पताल का पंजीकरण भी हो गया। कई वर्षों से फर्जी डॉक्टर के नाम पर संचालन होता रहा। बीते दिनों अस्पताल का नवीनीकरण भी कर दिया गया। फर्जी डिग्री प्रकरण सामने आने पर मामला खुला। अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी घिरते नजर आ रहे हैं। डिप्टी सीएमओ का कहना है कि पूर्व में पंजीकरण था, इसलिए नवीनीकरण हुआ। फर्जीवाड़ा मिला तो सीलिंग हो गई। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें