फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः पुनर्भू ग्रंट में मूक बधिर युवक को मारकर खा गया बाघ

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद वनकर्मी व ग्रामीण।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम शौच के लिए जाते वक्त हुई घटना
विज्ञापन

जंगल के किनारे गन्ने के खेत में अधखाया शव मिला
रेंजर ने मृतक मुशर्रफ के पिता को दी आर्थिक मदद
गोला गोकर्णनाथ। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज में जंगल से निकला बाघ एक मूक-बधिर युवक को मारकर खा गया। युवक का अधखाया शव जंगल के पास गन्ने के खेत में मिला है। रेंजर ने बाघ द्वारा युवक का शिकार किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट के मजरा गदियाना निवासी मजीद ने बताया कि शुक्रवार की शाम 6:00 बजे उनका 32 वर्षीय पुत्र मुशर्रफ शौच को गया था। वापस न लौटने पर परिजन तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह जंगल के किनारे यार मोहम्मद के खेत में मुशर्रफ की चप्पलें और डिब्बा पड़ा मिला। पास में ही गन्ने की पौध टूटी और घसीटे जाने के निशान दिखाई दिए। इसके आधार पर तलाश करते हुए जंगल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर राम मनोहर के गन्ने के खेत में पहुंचे जहां, मुशर्रफ का अधखाया शव पड़ा था। गोला वन रेंज में इस तरह की यह पहली घटना है।
विज्ञापन

सूचना पर गोला वन रेंज के रेंजर संजीव कुमार तिवारी, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा, वन दरोगा रामनरेश, जय राम, जगदीश प्रसाद, रामाश्रय गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। परिजन को मुआवजे और आर्थिक सहायता का आश्वासन देते हुए ढांढस बंधाया। कोतवाली पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने मृतक के पिता को अंतिम संस्कार के लिए दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन

गोला वन रेंज में बाघ हमले की इस तरह की पहली घटना है, जब बाघ ने किसी व्यक्ति को हमलाकर उसका शव भी खाया हो। दो-तीन दिन तक कोई भी व्यक्ति घटनास्थल क्षेत्र में न जाए। बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए टीमें में लगा दी गई हैं। पीड़ित परिवार को हर संभव विभागीय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
- संजीव कुमार तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, गोला वन रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें