फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेलो इंडिया टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-14 बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

बरेली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय अंडर-14 बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें खेलो इंडिया टीम ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन


पहला मुकाबला किंग्स इलेवन बनाम रेलवे स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें रेलवे की टीम ने 2-0 के अंतर से जीत हासिल की। दूसरा मैच स्टेडियम इलेवन बनाम डीपीएस की टीम के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम 1-0 से विजयी रही। तीसरा मैच खेलो इंडिया सेंटर बनाम डीपीएस- बी की टीम के मध्य खेला गया। इसमें खेलो इंडिया सेंटर की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। चौथे मुकाबले में यंगस्टर क्लब ने जिम्नास्टिक इलेवन (लिटिल चैंप) को 1-0 से हराया। पहले सेमीफाइनल में रेलवे स्टेडियम ने स्टेडियम इलेवन को 1-0 से हराया व दूसरा मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर ने यंगस्टर क्लब को 2-0 हराया। वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मैच रेलवे स्टेडियम बनाम खेलो इंडिया सेंटर की टीम के बीच खेला गया। इसमें खेलो इंडिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया। हॉकी प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता व खेल सप्ताह के अंतर्गत जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में विजेता बालक-बालिकाओं को मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी कमल सेन ने किया। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, रतन गुप्ता, ओम प्रकाश कोहली, आरके बाजपेयी, सोनेंद्र श्रोतिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें