फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंदर ने हमला कर बच्चे को किया घायल, रेफर

विज्ञापन
शेरगढ़। बंदर के काटने से घायल का इलाज करते डॉक्टर
विज्ञापन
शेरगढ़। घर के बाहर खेल रहे एक 10 वर्षीय बच्चे पर बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। फिलहाल, उसे सीएचसी से 300 बेड कोविड हॉस्पिटल बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर, गांव में दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा शेरगढ़ के मोहल्ला गांधी नगर निवासी रामेश्वर दयाल का 10 वर्षीय बच्चा अपने साथी बच्चों के साथ घर के सामने गली में खेल रहा था। तभी सीएचसी की दीवार से दौड़े बंदर ने बच्चों पर हमला कर दिया। इस दौरान 10 वर्षीय अर्जुन के पैर के मांस को बंदर ने नोच डाला। बच्चों की चीखपुकार पर पहुंचे परिजन एवं मोहल्लेवासी अर्जुन को सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.गजेंद्र सिंह ने बताया कि सीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के बाद एंटी रैबीज सीरम के लिए घायल बच्चे को रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें