फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खलीफा क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से जीता मुकाबला

Wed, 20 May 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खलीफा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मंगलवार से शुरू हुई चार मैचों की मैत्रीपूर्ण क्रिकेट सीरीज के पहले मुकाबले में खलीफा क्रिकेट अकादमी ने डीएसए अकादमी को छह विकेट से शिकस्त दे दी। 30-30 ओवरों के इस मुकाबले में टॉस जीतकर डीएसए अकादमी के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

टीम के बल्लेबाज जैद ने 64 गेंदों पर 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। खलीफा क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। करन सबसे सफल रहे। उन्होंने तीन विकेट चटकाए। अबूबकर को दो सफलताएं मिलीं।
डीएसए अकादमी ने निर्धारित ओवरों में खलीफा क्रिकेट अकादमी के सामने जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खलीफा क्रिकेट अकादमी की शुरुआत बेहद मजबूत रही। टीम के बल्लेबाज अशोक ने बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों पर 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं अरशद निजामी ने मात्र 38 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन

खलीफा क्रिकेट अकादमी ने लक्ष्य को महज 25 ओवरों में चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मैच की समाप्ति पर बीसीसीआई लेवल-ए कोच महफूज खान ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें