फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच दिनी क्रिकेट सीरीज में खलीफा क्रिकेट अकादमी 3-2 से रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी मुकाबले में प्रयागराज क्रिकेट अकादमी ने खलीफा क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से दी मात
विज्ञापन


बरेली। खलीफा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर चल रही पांच दिनी चैंपियंस ट्रॉफी का बुधवार को समापन हुआ। सीरीज में खलीफा क्रिकेट अकादमी 3-2 से विजेता रही। सीरीज के आखिरी मुकाबले में प्रयागराज क्रिकेट अकादमी ने खलीफा क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से मात देकर सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया।

इसमें खलीफा क्रिकेट अकादमी के कप्तान अफजल अल्वी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 35 ओवरों के मैच में नौ विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य दिया। खलीफा टीम की ओर से जुनेद ने सर्वाधिक आठ चौके की मदद से 51 रनों का योगदान दिया जबकि अशोक राजपूत ने 34 रन बनाए। प्रयागराज क्रिकेट अकादमी की ओर से शिवांश जायसवाल, समीर ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज क्रिकेट अकादमी की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। प्रयागराज की ओर से आदिल ने सर्वाधिक 51 रनों का योगदान दिया और वसीम ने 37 रन बनाए। खलीफा क्रिकेट टीम की ओर से अंशु गंगवार ने दो विकेट झटके। मैच के उपरांत समीर को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा और आदिल को मैन ऑफ द मैच सीरीज दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अबू बकर और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जुनैद खान रहे। सर्वश्रेष्ठ फील्डर के खिताब से खुशनहार खातून को नवाजा गया। मुख्य अतिथि मो. कमर, परवेज, अरविंद सिंह, शादाब मिर्जा, अनूप ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कोच महफूज खान ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंपायर शुभ यादव और स्वास्तिक शर्मा रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें