फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलवा के पात पर उगलन सूरुज देव...

Tue, 08 Nov 2016 01:47 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
chath
विज्ञापन
केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल सजा के रूपे, केसे करेलू छठ बरतिया सजाके रुपे... हे छट्ठी मइया देही आसिरवाद और केकर लाली- लाली अखियां, केक र लंबी- लंबी बाल..., केक र पिया परदेसिया, केकर ली छठ बारात... सूरज देव के लाल- लाली अखियां, छठी मां के लंबी लंबी बाल..., सीमा देई के पिया परदेसिया, उहे करेली छठ के बारात...। ऐसे ही मंगलगीतों के साथ 36 घंटे का कठिन छठ व्रत सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा हो गया। प्रकृति की तमाम नेमत संजोए सूर्य पूजा के अनूठे पर्व को विदा करने के लिए महिलाएं भोर में ही घाट पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

छठी मइया से आशीर्वाद लेने को रामगंगा घाट, कैंट स्थित धोपेश्वरनाथ मंदिर, डिफेंस कालोनी के शिव पार्वती मंदिर, सुभाषनगर, आलोक नगर, कर्मचारी नगर और राजेंद्रनगर में सुबह पांच बजे महिलाएं अपने परिवार के साथ पहुंची। नदी और अस्थायी घाट पर आधा शरीर पानी में डुबाकर महिलाएं सूर्य उगने के  इंतजार में खड़ी हो गई। जैसे ही साढ़े छह बजे सूर्य की किरणें कोहरे को चीरते हुए धरती पर पहुंची महिलाओं ने मंगलगीत गाकर जल- दूध से अर्घ्य दिया और पानी में ही परिक्रमा कर छठी मां से आशीर्वाद मांगा। प्रसाद अर्पित कर वितरण किया और व्रत का पारण किया। सभी स्थलाें पर अच्छी भीड़ दिखी। बच्चे एक तरफ आतिशबाजी करते रहे। 
- गोताखोर तो नहीं लेकिन नाविक नजर आए 
अस्थायी घाट के अलावा रामगंगा घाट पर प्रशासन की ओर से कोई खास सहयोग नहीं मिला। श्रद्धालुआें ने बताया कि वहां न तो कोई गोताखोर नजर आया और न ही पुलिस की सुरक्षा थी। नाव चलाने वाले जरूर नदी में रहे। इनकी मदद से लोगाें ने नौका विहार भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें