फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोगों को दूर करने के लिए आसपास रखें साफ-सफाई

विज्ञापन
सीएचसी पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का शुभारंभ।
विज्ञापन
फरीदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर पर मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की सभासद रंजीत सिंह चौहान ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि यह अभियान एक अक्तूबर से 31 तक चलेगा। इसमें आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के बारे में जानकारी देंगी। डॉ. रजनीकांत ने बताया कि आशा वर्कर डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग के लक्षणयुक्त रोगियों को खोज कर जांच एवं उपचार के लिए सूची बनाएंगी। विनीत सिंह एआरओ ने अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने को प्रेरित किया।
इस मौके पर कार्यक्रम में डॉॅ. तरुण शर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा, अनुपम कुमार बीसीपीएम, आकाश भटनागर, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें