फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर पर आकर की गाली-गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव धनेली में सोमवार देर रात अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर पर दूसरे समुदाय के लोगों ने चढ़ाई कर गाली-गलौज कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पीड़ित ने रात में ही डायल 112 पर फोन कर जानकारी दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज दुनका सुधीर कुमार एवं थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान मौके पर पहुंच गए। पुलिस की सूझबूझ से झगड़ा होने से बच गया। हालांकि गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


पीड़ित महीपाल ने बताया कि वह रात अपने घर में था। तभी गांव के शहादत खां, तौकीर खां, बली खां एवं नन्हे उनके घर पर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। घर से बाहर निकलने की ऐलानिया धमकी देने लगे, लेकिन परिवार को लोगों ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया अन्यथा वे हमला कर देते।
गांव में तनाव के बाद पुलिस तैनात
पीड़ित ने फोन से सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को देखकर आरोपी मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। थानाध्यक्ष ने मामला दो संप्रदाय के होने के कारण गांव में पुलिस तैनात कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें