फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कायाकल्प टीम ने सीएचसी का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। प्रदेश से आई स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प टीम ने सोमवार को सीएचसी मझगवां का निरीक्षण कर अस्पताल पर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की।
विज्ञापन

टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड को खंगाला। मरीजों को मिलने वाले इलाज, दवा वितरण,ओपीडी पर्चा बनाने की गतिविधियों को देखा। मरीजों से बात कर फीडबैक लिया। टीम ने लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब, फार्मेसी, ओपीडी का जायजा लिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता सहित अन्य कर्मचारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। टीम में बिन सलमा, प्रशांत श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें