फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक पिछौड़ा में नई परंपरा की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/कुंडरा कोठी। मिलक पिछौड़ा गांव के शिव मंदिर में बाहरी कांवड़ियों के कूच से घबराई पुलिस ने गांव को छावनी बना दिया। वरिष्ठ अधिकारी पीएसी लेकर गांव पहुंच गए। वहां, फोर्स की सूचना पर बाहरी कांवड़िया गांव के बाहर से ही लौट आए। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मिलक पिछौड़ा गांव में दो समुदायों में एक धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। इस पर पुलिस प्रशासन के लोग एक माह से गांव में डेरा डाले हुए हैं। सावन के हर सोमवार मंदिर पर जलाभिषेक होता है। अंतिम सोमवार को भी गांव के कांवड़ियों ने कछला से गंगाजल लाकर मंदिर में शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक कर दिया। दोपहर के वक्त पुलिस को सूचना मिली कि गांव के मंदिर में बाहर से करीब एक हजार कांवड़िया जलाभिषेक को आ रहे हैं। नई परंपरा पड़ने पर बवाल के डर से कोतवाल गौरव सिंह भारी पुलिस बल लेकर गांव पहुंच गए। उनकी सूचना पर एडीएम प्रशासन आरएस द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, एसडीएम बहेड़ी ममता मालवीय, सीओ नवाबगंज पीतमपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। साथ ही एक कंपनी पीएसी को भी तैनात कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि फोर्स की सूचना पर जलाभिषेक के इरादे से पहुंचे बाहरी कांवड़िये गांव के बाहर से ही लौट गए। गांव के बाबूराम, विनीत कुमार, मेवाराम, सुनील कुमार, मुन्नालाल आदि ने बताया कि उनके गांव के लोगों ने जलाभिषेक कर लिया है। हम प्रशासन के साथ हैं। यदि गांव में बाहरी लोग जलाभिषेक करने आते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा। हम गांव में कोई नई परंपरा नहीं पड़ने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें