फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक पिछौड़ा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एक और वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शरारती तत्व मिलक पिछौड़ा गांव का माहौल खराब करने की पूरी कोशिश में हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो वायरल हुआ। कांवड़ियों के पूजा करने पर विवाद होने की झूठी सूचना फैलाई गई, जिससे एडीएम समेत कई अफसर मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिलक पिछौड़ा गांव में धार्मिक स्थलों के निर्माण को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे। तभी से वहां दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है, जिससे पुलिस बल तैनात है। इस बीच एक विवादित वीडियो वायरल हुआ था, जिसके जरिए सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की गई थी। बुधवार को मिलक पिछौड़ा के अली अहमद हज करने गए थे। वह जाने से पहले गांव में घूमने को थे, जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया था। गुरुवार को एक और वीडियो वायरल किया गया। इसमें एक युवक प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र और अश्लील बातें कर रहा है। उसके साथ बैठे कुछ अन्य लोग ठहाके लगा रहे हैं।
गुरुवार दोपहर में मिलक पिछौड़ा में कांवड़ियों को मंदिर में पूजा न करने देने की झूठी सूचना फैलाई गई। इससे एडीएम प्रशासन आरएस द्विवेदी, बहेड़ी एसडीएम ममता मालवीय, नवाबगंज सीओ पीतमपाल सिंह, नवाबगंज इंस्पेक्टर गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मिलक पिछौड़ा जा पहुंचे। अफसरों ने गांव में घूमकर लोगों से बातचीत की। अफसरों के साथ पुलिस टीमों को देखकर घबराए कुछ लोग अपने घरों में दुबक गए। अफसरों ने लोगों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुए कांवड़िये
मिलक पिछौड़ा गांव में तनाव बरकरार है। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को मिलक पिछौड़ा से 101 कांवड़ियों का जत्था कछला गंगाघाट जल लेने रवाना हुआ। रवाना होने से पहले कांवड़ियों ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। उनके साथ परिवार वाले भी मौजूद रहे। इस मौके पर वहां एडीएम प्रशासन आरएस द्विवेदी, बहेड़ी एसडीएम ममता मालवीय, नवाबगंज सीओ पीतम पाल और इंस्पेक्टर गौरव सिंह मौजूद रहे।

पीलीभीत से कुछ लोग मिलक पिछौड़ा गांव पहुंचे थे, जिन्होंने ग्रामीणों को भड़का दिया। ऐसे लोग चिह्नित किए जा रहे हैं। मंदिर में पूजा करने से रोकने की बात गलत है।
विज्ञापन

- ममता मालवीय, एसडीएम बहेड़ी

झूठी सूचना पर अधिकारी गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस की मौजूदगी में कांवड़ियों को रवाना कर दिया गया है।
- गौरव सिंह, इंस्पेक्टर नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें