फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों पर पुलिस ने की पुष्पवर्षा, कराया जलपान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन के चौथे सोमवार को भी पुलिस की कार्यशैली बदली नजर आई। जिले में जगह-जगह पुलिस ने कैंप लगाकर कांवड़ियाें पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और उनके लिए जलपान का इंतजाम किया।
विज्ञापन

चौथे सोमवार को जलाभिषेक के लिए जिले से करीब एक लाख कांवड़िया कछला गंगा घाट पर जल लेने गए थे। सोमवार को वापसी के दौरान रामगंगा चौकी पर सुभाषनगर इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने कांवड़ियों का भव्य स्वागत कर पुष्पवर्षा की। पुलिस ने कांवड़ियों के ठहरने के लिए यहां टैंट लगाया था और जलपान की व्यवस्था भी की थी। पुलिस के स्वागत से कांवड़िये खुश नजर आए।

भमोरा पुलिस ने कराया जलपान, जलाभिषेक कर चुके हैं एसओ जावेद खान
भमोरा थाने के सामने एसओ जावेद खान ने भी शिविर लगाकर कांवड़ियों को जलपान कराया। भमोरा थाने में एक मंदिर है। परंपरा रही है कि थाने के एसओ वहां सावन के सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस बार वहां जावेद खान के एसओ होने से पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को संदेह था लेकिन उन्होंने पिछले सोमवार को थाने के मंदिर में जलाभिषेक कर परंपरा निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें