फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर सुस्त पड़ी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन के आखिरी सोमवार की वजह से दिल्ली रोड पर कुछ जगह कांवड़ियों का दबाव बढ़ गया है। यहां वनवे सिस्टम से वाहनों को निकाला जा रहा है, तो एक साइड में कांवड़िये चल रहे हैं। देर रात भीड़ बढ़ी तो ट्रक टैंकर जैसे भारी वाहनों को रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर शनिवार को कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई। इसके बाद ट्रक-टैंकर जैसे भारी वाहनों को रामपुर से शाहबाद, बिलारी, संभल होकर दिल्ली को आवागमन कराया गया। दिल्ली आने-जाने वाली बसों और छोटे वाहनों को वनवे करके निकाला जा रहा है। वैसे गढ़ मुक्तेश्वर, मुरादाबाद और रामपुर शहर क्षेत्र को छोड़ दें तो शनिवार को रोड पर वाहनों या कांवड़ियों की खास संख्या नजर नहीं आई। इसलिए शनिवार को डायवर्ट हुए भारी वाहनों को रोका नहीं गया।
एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने बताया कि वह रामपुर के एएसपी के संपर्क में हैं। रविवार को कहा गया तो ट्रक व टैंकरों को बरेली व अन्य कस्बों में हाईवे किनारे खड़े करा देंगे। केवल बसें और छोटे वाहनों को ही निकाला जाएगा। दूसरी लेन पर कांवड़ियों का आवागमन होगा।
विज्ञापन


बदायूं रोड पर डायवर्जन लागू
बदायूं रोड पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई है। यहां शुक्रवार से ही रोडवेज बसों का डायवर्जन लागू करा दिया गया। बरेली से बसें अब भमोरा और आंवला होकर बदायूं आ-जा रही हैं। बदायूं से आगरा-मथुरा के लिए ट्रैफिक बिल्सी और मुजरिया होकर निकाला जा रहा है। सोमवार दोपहर तक यही स्थिति रहेगी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बदायूं की ओर जाने वाले ट्रक व टैंकर आदि वाहनों को बरेली से रामपुर, शाहबाद, आंवला होकर लाया जा रहा है। लखनऊ दिशा से आकर बदायूं जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होकर बदायूं निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें