फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का तीसरा सोमवार- नाथ नगरी में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन के तीसरे सोमवार को नाथ नगरी में बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे लगाते कांवड़ियों का सैलाब एक बार फिर उमड़ पड़ा। सुबह से देर शाम तक कांवड़िये और शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के दरबार पहुंचे। डीजे की धुन पर जलाभिषेक को जाते कांवड़ियों के जत्थों का जोश देखते ही बन रहा था। महाकाल के जयघोष से राहें गुंजायमान रहीं।
विज्ञापन

रविवार शाम को ही कांवड़ियों के तमाम जत्थे मंदिरों में पहुंच गए थे। सोमवार तड़के से ही भोलेनाथ के जयकारों के साथ जलाभिषेक शुरू हो गया। शहर में कई जगह कांवड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। सिविल डिफेंस के अंजनेय के मुताबिक सभी मंदिरों पर पोस्ट वार्डन तैनात रहे। अनुमान के मुताबिक सोमवार को नाथ मंदिरों में दो लाख से अधिक कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस मुस्तैद रही। भक्तों को लाइन लगाना, मंदिर में प्रवेश कराना, जरूरत पर मदद आदि की जिम्मेदारी संभाली। वनखंडीनाथ में तैनात सिविल डिफेंस के तारिक कमाल और अलखनाथ में आईसीओ अंजनेय की टीम ने व्यवस्थाएं संभाल रखीं थीं। शिवसेना ने बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में महाआरती और जलाभिषेक किया। वहीं, कांवरिया सेवादल ने सुभाषनगर के रमेश गुरु के नेतृृत्व में रामगंगा पर कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए गए कैंप में भंडारे का आयोजन किया और हेल्थ चेकअप कैंप लगाया

जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली
नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से चल रहे रुद्राभिषेक कार्यक्रम के पांचवें चरण में जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली गई। शुुरुआत श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से हुई। श्री गणेश स्तुति, हनुमान चालीसा के पाठ के बाद गंगाजली और नंदी ध्वज लेकर शिव भक्त रवाना हुए और वनखंडीनाथ में रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया। यात्रा का कई समितियों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इसके अलावा जगह-जगह भंडारे लगे। महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन ने अध्यक्ष अफरोज मियां के नेतृत्व में कांवड़ियों का स्वागत किया। वहीं, नरेंद्र मोदी यूथ ब्रिगेड ने अध्यक्ष पं. नितिन गौड़ के नेतृत्व में नाथ नगरी परिक्रमा की।
विज्ञापन


नाग पंचमी मेले का आयोजन
विशाल नाग पंचमी मेला कमेटी ने बाबा चौमुखी नाथ मंदिर कटघर में तीन दिवसीय नाग पंचमी और हरियाली तीज मेले का आयोजन किया। इसमें मेहंदी प्रतियोगिता दो वर्गों में संपन्न हुई। इसमें संख्या गुप्ता, नेहा गुप्त, स्वीटी गुप्ता विजेता रहीं। जिन्हें पुरस्कार से नवाजा गया। राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को दुर्गा जागरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें