फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया निगहबानी में होगा जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन के पहले सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ भले ही कम रहे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी में कोई कमी नहीं दिखेगी। खुफिया निगरानी के लिए शहर के समस्त प्रमुख शिवालयों में सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिले के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बल के जवान रविवार से मुस्तैद कर दिए गए हैं। पुलिस के आला अफसर खुद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन

शहर के सात प्रमुख शिवालय- अलखनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ और मढ़ीनाथ हैं। इनमें अलखनाथ मंदिर सबसे नामचीन और प्राचीन है। अलखनाथ में छह और तपेश्वरनाथ मंदिर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनके जरिए कांवड़ियों के बीच घुसने वाले खुराफाती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। कुछ नई उम्र के पुलिस कर्मियों को भगवा कपड़ों में लगाया गया है, जो कांवड़ियों के बीच में रहकर हर स्थिति पर नजर रखे हैं।
कांवड़यात्रा के लिहाज से सुभाषनगर, किला, कोतवाली का सिकलापुर, आजमनगर, मठ चौकी, प्रेमनगर का शाहबाद, कोहाड़ापीर, बानखाना और बारादरी का पुराना शहर अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों के रास्ते और मंदिरों पर पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। रविवार को कांवड़ियों के जितने जत्थे गुजरे सभी के साथ पुलिस मौजूद रही। ट्रैफिक डायवर्जन को लगाए गए बैरियर पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

कार्यालय में डेरा जमाए रहे एसपी सिटी

एसपी सिटी अभिनंदन सिंह रविवार को पूरे दिन अपने कार्यालय में डेरा जमाए रहे। अतिरिक्त सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान मौजूद रहे। कार्यालय में बैठने के दौरान एसपी सिटी ने विवेचनाओं की समीक्षा करने के साथ विभाग के दूसरे काम भी निपटाए।
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी समझा दी गई है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख मंदिरों में सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

- अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें