फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: काव्या ने जूडो में जीते 20 स्वर्ण पदक

Wed, 06 May 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर की 12 वर्षीय काव्या गुप्ता ने जूडो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण सहित कुल 22 पदक जीते हैं। काव्या ने मात्र आठ साल की उम्र में आत्मरक्षा के लिए जूडो खेलना शुरू किया था। आत्मरक्षा के उद्देश्य से शुरू किया गया उनका यह सफर अब पदक जीतने की आदत में बदल गया है। उनकी उपलब्धियों में 20 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। प्रमुख पदकों में अमरोहा में राज्य प्रतियोगिता का स्वर्ण और लखनऊ प्रतियोगिता का रजत पदक शामिल है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली काव्या अब देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का लक्ष्य रखती हैं। वह अपनी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए कड़ा अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें