फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: इज्जतनगर मंडल के 53 स्टेशनों पर लगेगा 'कवच 4.0', स्वदेशी प्रणाली से रेल दुर्घटना पर लगेगी लगाम

Thu, 13 Aug 2026 11:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 660 किलोमीटर रेलखंड पर कवच 4.0 सिस्टम लगाने को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 295 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेलवे अफसरों का कहना है कि यह प्रणाली रेल दुर्घटनाएं रोकने में कारागर साबित होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 660 किमी रेलखंड पर कवच 4.0 लगाने को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 295 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पहल रेलगाड़ियों की टक्कर और सिग्नल पास्ड एट डेंजर (एसपीएडी) जैसी घटनाओं को रोकने के लिए की गई है।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यह स्वदेशी प्रणाली है जो जरूरत पर स्वतः ब्रेक लगाकर गाड़ी को नियंत्रित करती है। इज्जतनगर मंडल में कवच 4.0 के तहत कुल 53 स्टेशन शामिल किए गए हैं। इन रेलखंडों पर ट्रेन परिचालन की निगरानी और संरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

कासगंज से इज्जतनगर तक 12 स्टेशन चिह्नित 
कासगंज से इज्जतनगर के बीच 12 स्टेशनों पर, इज्जतनगर से काठगोदाम के बीच नौ, लालकुआं-रामपुर के बीच पांच, लालकुआं-काशीपुर के बीच चार, रामनगर-कटघर के बीच पांच, भोजीपुरा-टनकपुर के बीच नौ, पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच चार, पीलीभीत-मैलानी के बीच चार और कानपुर के मंधना जंक्शन-ब्रह्मावर्त के बीच एक स्टेशन पर यह प्रणाली लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें