फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी का संचालन अब एक जनवरी तक

Sun, 28 Sep 2025 10:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी का संचालन अब एक जनवरी तक किया जाएगा। इस साप्ताहिक गाड़ी को लगातार तीसरी बार विस्तार दिया गया है। बरेली से मुंबई के लिए ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण यात्रियों का दबाव रहता है। ऐसे में इस गाड़ी को नियमित करने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन

बरेली से मुंबई के लिए 14214-13 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, 22976-75 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस साप्ताहिक नियमित गाड़ियां हैं। बरेली के अलावा मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हल्द्वानी, रामनगर, काठगोदाम, लालकुआं आदि जिलों के यात्री भी मुंबई की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों ही निर्भर रहते हैं। ऐसे में इन दोनों गाड़ियों पर दबाव रहता है। रेलवे ने एक साल पहले 09076-75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी का संचालन शुरू किया। इससे यात्रियों को काफी सहूलित मिली। इस गाड़ी की संचालन अवधि 30 सितंबर थी। अब 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी 31 दिसंबर और 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी एक जनवरी तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें