फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में करवाचौथ की रौनक.. भीड़ बढ़ी

विज्ञापन
बाजार में त्योहारी खरीदारी करतीं महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कुतुबखाना, बड़ा बाजार और जिला अस्पताल रोड पर सबसे ज्यादा गहमागहमी

बरेली। करवाचौथ का पर्व चार नवंबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना करेंगी। करवाचौथ के लिए खरीदारी को बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। कपड़ा और सराफा की दुकानों पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ जुट रही है। करवा की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

शहर के कुतुबखाना, बड़ा बाजार और जिला अस्पताल रोड पर तो कई गुना भीड़ बढ़ गई है। साड़ियों, गहनों और शृंगार सामग्री के साथ ही पूजन के सामान की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ बाजार में उमड़ रही है। दुकानों पर तमाम आकर्षक डिजाइन में सुहागिन जोड़े उपलब्ध हैं। दुकानदार राजेश ने बताया कि करवाचौथ पूजन की थाली सौ रुपये से एक हजार रुपये तक में उपलब्ध है।
महिलाएं अलग-अलग पूजन सामग्री खरीदने के बजाय पूजन थाली का सेट खरीदना ज्यादा पसंद कर रही हैं। कपड़ा व्यवसायी रमेश ने बताया कि इस बार कई तरह की नई डिजाइन में सुहागिन जोड़े और साड़ियां मंगाई हैं। इनकी बिक्री भी खूब हो रही है। वहीं बाजारों में सड़कों के किनारे करवा की दुकानें भी सज गई हैं। कुछ महिलाएं तांबे के करवा खरीद रही हैं, लेकिन ज्यादातर मिट्टी का करवा ही खरीद रही हैं। बाजार में 20 रुपये से लेकर 250 रुपये तक करवा उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें