फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमाः मेले पर पहले से प्रतिबंध, अब स्नान भी नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

संक्रमण की आशंका के चलते डीएम ने जारी किए निर्देश, तैनात रहेगी फोर्स

बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर रामगंगा पर लगने वाले चौबारी मेले पर अब पूर्ण विराम लग गया है। डीएम ने संक्रमण बढ़ने की आशंका के चलते रामगंगा में स्नान, पूजापाठ या किसी भी तरह की दुकान लगाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश के बाद भी कहीं लोग घाट तक न पहुंच जाएं, इसके लिए पुलिस फोर्स को 28 नवंबर से एक दिसंबर तक तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। पहले इस दिन परंपरागत तौर पर चौबारी मेले का आयोजन होता था। मेले पांच से सात लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही है। डीएम नितीश कुमार ने हाल ही में मेले पर प्रतिबंध लगाते हुए केवल स्नान और धार्मिक अनुष्ठान की मंजूरी दी थी मगर अब संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्नान और पूजन कार्य पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। जारी आदेश के तहत 29 नवंबर की सुबह आठ बजे से एक दिसंबर की रात आठ बजे तक रामगंगा नदी के दोनों ओर कोई आयोजन नहीं होगा। साथ ही, ग्राम चौबारी में पशु बिक्री स्थलों पर 28 नवंबर से दो दिसंबर तक किसी भी प्रकार के पशुओं के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध रहेगा। डीएम ने प्रसाद, फूलमाला समेत किसी तरह की चीजों की दुकानें नहीं लगने देने और नदी में श्रद्धालुओं के स्नान पर रोक के आदेश के पालन के लिए फोर्स तैनात करने की व्यवस्था के लिए एसएसपी से कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें